न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल शाम नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों को राज्य में बहुत जल्द लागू किया जायेगा, ताकि लोगों की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जा सकें।
नीतीश कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, राज्य में होगा लागू?
1 .नीतीश कैबिनेट ने बिहार के 8 जिला, पटना, भोजपुर, रोहतास, सारण, औरंगाबाद, गया, जमुई और लखीसराय में बालू खनन के लिए नए टेंडर जारी करने के आदेश दिए हैं।
2 .नीतीश कैबिनेट ने 31 मार्च 2022 तक के लिए पुराने ऑटो को CNG में बदलने की समय सीमा बढ़ा दी हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
3 .सूचना जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत बिहार संवाद समिति के लिए 37 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।
4 .बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में 4000 सिपाहियों के रहने के लिये बैरक बनाया जायेगा। इसके लिए 154 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
5 .आपको बता दें की नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में राज्य के 26 जिलों के आईटीआई कॉलेजों में 312 पदों का सृजन किया गया है।
0 comments:
Post a Comment