सावधान रहें ! आज मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया में बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। क्यों की आज मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, अरिरया, मधेपुरा, पूर्णिया में मौसम बिगड़ सकता हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के इन जिलों में  चक्रवाती हवा के साथ बारिश की स्थिति बनी रहने वाली है। यहां गरज के साथ साथ आसमानी बिजली गिर सकती हैं तथा लोगों को बारिश और वज्रपात का भी सामना करना पड़ सकता हैं।

आपको बता दें की आज बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर जिले में भी अतिभारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें तथा मौसम खराब होने की स्थिति में घर में रहें। क्यों की इन जिलों में वज्रपात की भी सम्भावना हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कई जिलों में 36 घंटों के दौरान 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। इन जिलों में ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया हैं तथा लोगों से सावधान रहने की अपील की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment