पटना : ग्रेजुएशन के बाद कृषि विभाग में मिलेगी नौकरी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: पटना सहित देशभर के लोग अगर कृषि विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की देश के अलग-अलग बैंकों ने एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन IBPS के माध्यम से मांगा गया हैं। 

क्या होगी योग्यता : अगर आपने 12वीं के बाद एग्रीकल्चर विषय से स्नातक किया हैं तो आप इस पद पर भर्ती को लेकर आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा : आपको बता दें की एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर चयन को लेकर लिखित परीक्षा होती है और उसके बाद इंटरव्यू होता हैं। लिखित परीक्षा में जनरल अंग्रेजी, जनरल नॉलेज, एग्रीकल्चर, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाता हैं। 

आवेदन की तिथि : एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC के लिए आवेदन शुल्क 850/-रुपया, जबकि SC/ ST/ PWBD के लिए आवेदन शुल्क 175/- रुपया निर्धारित हैं। 

 आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://ibpsonline.ibps.in/crpspxinov21/

0 comments:

Post a Comment