4 घंटे रहेगा सूर्य ग्रहण का असर, जानें पटना, रांची, लखनऊ, भोपाल में सूतक काल का समय

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या को साल का आखरी सूर्य ग्रहण लग रहा हैं। इस ग्रहण का असर चार घंटों का होगा। इससे कई राशियों के जातक की परेशानियां बढ़ सकती हैं तो वहीं कुछ राशियों के जातक के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा।

खबर के अनुसार साल का ये आखरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसके कारण पटना, रांची, लखनऊ, भोपाल में सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी इस ग्रहण का असर इंसान के दैनिक जीवन में दिखाई देगा। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्यों की मनाही होगी।

सूर्य ग्रहण का समय : सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो करीब 4 घंटे बाद दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा। 

ज्योतिष के मुताबिक आमतौर पर 12 घंटे पहले से पूर्ण सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन चार दिसंबर को लगने वाले ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्यों की आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है। इसलिए पटना, रांची, लखनऊ, भोपाल सहित भारत के किसी भी इलाकों में सूर्य ग्रहण का असर ज्यादा नहीं देगा।

0 comments:

Post a Comment