शिवहर : बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं अनुष्का, बेंगलुरु से की है पढ़ाई

न्यूज डेस्क: बिहार के शिवहर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शिवहर जिले की कुशहर पंचायत में 21 साल की अनुष्का मुखिया बनी हैं। इसकी चर्चा पुरे राज्य में हो रही हैं। लोग इनकी कामयाबी की सराहना कर रहे हैं। 

खबर के अनुसार अनुष्का ने बेंगलुरु के प्रतिष्ठित संस्थान से BA की डिग्री हासिल की है तथा वो अब अपने पंचायत का विकास करना चाहती हैं। अनुष्का ने रीता देवी को 287 मतों से शिकस्त दे कर बिहार के सबसे कम उम्र की मुखिया बनी हैं।

आपको बता दें की इस पंचायत में अनुष्का के दादा भी 20 साल तक मुखिया रहे थे। अब उनकी पोती मुखिया बनी हैं। गांव के लोग कहते हैं की उनके दादा ने पंचायत में हाई स्कूल भी बनवाया था। अब पोती यहां मेडिकल कॉलेज बनाना चाहती हैं।

वहीं अनुष्का ने कहा है की यह जीत कुशहर पंचायत की जनता की जीत है। उन्होंने हमे बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैं इस जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगी और पंचायत का विकास करूंगी। उन्होंने कहा की वो सबसे पहले पंचायत को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना चाहती हैं।

0 comments:

Post a Comment