बिहार के 11 जिलों से होकर गुजरेगी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बिहार के 11 जिलों से होकर गुजरेगी। यह एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से ग्रीन फील्ड होगा। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पहले 9 जिलों से गुजरने वाला था। लेकिन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मधेपुरा और सहरसा जिले को शामिल करने का प्रस्ताव रखा हैं। 

बता दें की गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज और किशनगंज जिले से होकर गुजरेगा। लेकिन अब मधेपुरा और सहरसा जिले को भी इसमें शामिल किया जा सकता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश से बिहार होकर सिलीगुड़ी तक जायेगा। इस एक्सप्रेस-वे का ज्यादा तर हिस्सा बिहार में रहेगा। बता दें की इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 600 किमी है। जिसमे 416 किमी की लंबाई में बिहार से होकर गुजरेगा।

0 comments:

Post a Comment