1 .एमएस धोनी : छक्का लगाकर मैच जिताने में भारत के धोनी पहले नंबर पर हैं। इन्होने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 बार छक्का मारकर के मैच जिताया है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बता दें की इसमें साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी शामिल है।
2 .एंड्रयू फ्लिंटॉफ: छक्का लगाकर मैच जिताने में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ का भी नाम हैं। इन्होने वनडे इंटरनेशनल में कुल चार बार अपनी टीम को छक्के लगाकर मैच जिताने का कारनामा किया हैं। इस लिस्ट में एंड्रयू फ्लिंटॉफ दूसरे नंबर पर हैं।
3 .ब्रायन लारा : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी चार बार अपनी टीम को छक्के लगाकर मैच जिताने का कारनामा किया हैं। इस लिस्ट में इनका भी नाम शामिल हैं।
4 .माइकल हसी : ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर माइकल हसी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हसी ने अपनी टीम को कुल चार बार छक्के लगाकर मैच जिताने का कारनामा किया हैं।
5 .शाहिद अफरीदी और एबी डीविलियर्स : पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने तीन-तीन बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी टीम को छक्के लगाकर मैच जिताया हैं।

0 comments:
Post a Comment