खबर के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा,मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज,गोपालगंज, शिवहर, पूर्णिया, भागलपुर एवं कटिहार में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आपको बता दें की बिहार, पश्चिम बंगाल, असम होते हुए एक ट्रफ रेखा और चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ हैं। जिसके कारण राज्य के इन 15 जिलों में आंधी-बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ इन जिलों में बिजली भी चमक सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी प्री-मानसून बारिश हो रही हैं। हालांकि बिहार की ओर मानसून तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। 15 जून तक राज्य में मानसून प्रवेश कर जायेगा। इसके बाद मानसून की बारिश होना शुरू हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment