गोरखपुर खाद कारखाना में शुरू हुआ यूरिया का उत्‍पादन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर खाद कारखाना में यूरिया का उत्‍पादन शुरू हो गया हैं। बहुत जल्द खाद कारखाना की सभी मशीनें पूरी छमता के साथ चलना शुरू कर देगा।

खबर के अनुसार गोरखपुर खाद कारखाना में 3125 मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया गया है। अगले महीने से प्रतिदिन 3850 मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होने लगेगा। इससे राज्य के किसानों को यूरिया की कमी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

बता दें की 22 जुलाई 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुराने खाद कारखाना परिसर में ही नये कारखाने का शिलान्यास किया था। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद  खाद कारखानें का निर्माण तेजी के साथ किया गया। 

जानकारों की मानें तो गोरखपुर खाद कारखाना से उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार के किसानों को भी फायदा होगा। साथ ही साथ किसानों को समय पर खाद मिल सकेगा। इससे किसानों को खाद की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment