खबर के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2018-21 की स्नातक उर्तीण छात्राएं सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार के द्वारा वेबसाइट पोर्टल ओपन कर दिया गया हैं।
बता दें की 31 मार्च 2021 तक जो छात्राएं स्नातक उत्तीर्ण हुई हैं, उन्हें 25-25 हजार रुपये ही मिलेंगे। हालांकि अप्रैल 2022 के बाद स्नातक पास करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक अकाउंट का पासबुक, आवासीय और अंकपत्र की स्कैन कॉपी, आदि होनी चाहिए।
आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आप वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप आधिकारिक वेबसाइट से इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

0 comments:
Post a Comment