मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर की अंशु प्रिया 16वीं रैंक, सहरसा की शैलजा 83वीं रैंक, मुजफ्फरपुर की शिवानी 122वीं रैंक, पटना की प्रिया रानी 284वीं रैंक और कैमूर की साक्षी कुमारी 330वीं रैंक ने मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ लिया था।
बता दें की नीतीश सरकार यूपीएससी और बीपीएसी द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसके तहत राज्य की लड़कियों को सरकार मेंस की तैयारी के लिए एक लाख रुपये देती हैं।
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ पहले सिर्फ अनुसूचित जाति व जनजाति (एससी/एसटी) की छात्राओं को दिया जाता हैं। लेकिन नीतीश सरकार ने इस साल से सामान्य और पिछड़ा वर्ग की लड़कियों को भी इसका लाभ देना शुरू कर दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment