बता दें की यूपी डाक सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 2519 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 5 जून तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया : नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी पोस्ट सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए किसी तरह के कोई एग्जाम नहीं लिए जाएंगे। इसलिए आप जल्द से जल्द आवेदन करें।
उम्मीदवारों की योग्यता : अगर आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास हैं तो आप इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
उम्मीदवारों की आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक : www.indiapost.gov.in
नौकरी करने का स्थान : आगरा, बस्ती, झांसी, समेत सभी जिलों में।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment