खबर के अनुसार लखनऊ के चिनहट में कोरोना के सात, सिल्वर जुबली में छह, सरोजनीनगर व इन्दिरानगर में कोरोना के चार, रेडक्रास में तीन, आलमबाग, ऐशबाग, एनके रोड व टूडियागज में दो-दो नए संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं।
वहीं अलीगंज, बीकेटी, गोसाईगंज, काकोरी में एक-एक नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसतरह से लखनऊ में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के 96 हजार 588 कोविड सैंपलों की जांच की गई हैं। जिसमे कोरोना संक्रमण के 157 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पहले से कोरोना संक्रमित 119 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment