टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1 .मुथैया मुरलीधरन : टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम हैं। मुथैया मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर 400 टेस्ट केवल 72 मैचों में ही पूरे कर लिए थे। इनका रिकॉर्ड अभी तक किसी गेंदबाज ने नहीं तोड़ा हैं।

2 .रविचंद्रन अश्विन : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम हैं। आपको बता दें की अश्विन ने 400 विकेट केवल 77 मैचों में ही हासिल कर लिए हैं। अभी आर अश्विन भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

3 .रिचर्ड हैडली : सबसे तेज 400 विकेट लेने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रिचर्ड हैडली तीसरे नंबर पर आते हैं। रिचर्ड हेडली ने टेस्ट में 400 विकेट 80 मैचों में हासिल किए थे। 

4 .डेल स्टेन : इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन चौथे नंबर पर हैं। डेल स्टेन ने अपने 400 टेस्ट विकेट 80 मैचों में लिए थें।

5 .रंगना हेराथ: सबसे तेज 400 विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के रंगना हेराथ का भी नाम आता हैं। रंगना हेराथ ने 84 टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने का कारनामा किया अपने नाम किया हैं।

0 comments:

Post a Comment