खबर के अनुसार 2 जून को पटना में सबसे अधिक 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पश्चिमी_चंपारण में 3 और मुजफ्फरपुर में 2 नए मामले सामने आये हैं। वहीं भागलपुर में 1, रोहतास में 1 और सहरसा में भी एक नए संक्रमित मिले हैं।
बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 86,642 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 15 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। जबकि पहले से कोरोना संक्रमित 3 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसतरह से बिहार में कोरोना वायरस की स्थिति बनी हुई हैं।
जानकारों की मानें तो बिहार में प्रतिदिन पांच से दस मरीज मिल रहे हैं। लेकिन ये मरीज तीन चार दिन में ठीक भी हो जा रहे हैं। इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं हैं। लेकिन लोगों को अभी सावधानी बरतनी चाहिए और भीड़-भाड़ के इलाके में मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment