वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी?

1 .महेला जयवर्धने : वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने पहले नंबर पर हैं। इन्होने अपने कैरियर में 448 एकदिवसीय मैच खेले जिसमे 218 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

2 .रिकी पोंटिंग : बता दें की सबसे ज्यादा कैच पकड़ने की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने कुल 375 एकदिवसीय मैच खेले ,जिसमे उन्होंने 160 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

3 .मोहम्मद अजहरुद्दीन : भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अज़हरुद्दीन ने अपने कैरियर 334 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 156 कैच पकड़े हैं।

4 .सचिन तेंदुलकर : भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ले सबसे ज्यादा मैच पकड़ने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। सचिन ने 463 मैच खेले जिसके 456 इनिंग में 140 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

5 .रॉस टेलर : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के वाले रॉस टेलर का नाम हैं। इन्होने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में 233 मैच खेले हैं, जिसकी 229 इनिंग में इन्होंने 139 कैच लिए हैं।

0 comments:

Post a Comment