लखनऊ : यूपी में रोज सस्ता हो रहा सरिया, 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश में घर-मकान बनाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने स्टील पर हाल ही में एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी हैं। जिसके बाद से घरेलू बाजार में सरिया के रेट रोज गिर रहे हैं। 

खबर के अनुसार अप्रैल महीने में 80 हजार रुपये क्विंटल के पार बिक रहा सरिया अभी करीब 60 हजार रुपये क्विंटल बिक रहा हैं। यानि की सरिया के रेट में 20 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट देखि गई हैं। जो घर-मकान बनाने वालों को राहत दे रही हैं। 

बता दें की अप्रैल में  सरिया का खुदरा भाव 82 हजार रुपये प्रति टन तक था। जो की अभी तक कम होकर 62-63 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सरिया का औसतन कीमत 62-63 हजार रुपये प्रति टन हैं।

वहीं सरकार के इस फैसले से ब्रांडेड सरिये का भाव भी पिछले कुछ महीने में 5-6 हजार रुपये क्विंटल कम हो चुका है। प्रदेश के अलग-अगल जिलों में ब्रांडेड सरिया का भाव भी कम होकर 92-93 हजार रुपये प्रति टन हो गया हैं। वहीं डीजल की कीमतों में कमी आने से माल ढुलाई में भी कमी होने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment