इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सबसे सफल कप्तान, जानें धोनी का स्थान

इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सबसे सफल कप्तान, जानें धोनी का स्थान?

1. रिकी पोंटिंग : ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इन्होने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो बार वनडे वर्ल्ड कप और दो बार चैंपियन ट्रॉफी जिताया हैं। इन्होने 230 वनडे मैच में कप्तानी की जिसमे 165 में जीत मिली और सिर्फ 51 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं पोंटिंग ने 77 टेस्ट मैच में कप्तानी की और 48 में जीत मिली। 

2. स्टीफन फ्लेमिंग : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम हैं। इन्होने 218 मैचों में कप्तानी की और 98 मैचों में कीवी टीम को जीत मिली। वहीं इन्होने 80 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 28 में जीत हासिल की।

3. महेंद्र सिंह धोनी : बता दें की धोनी आईसीसी द्वारा आयोजित तीनों ही ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। इन्होने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं। वहीं इन्होने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की, जिसमें 110 में टीम को जीत मिली। जबकि 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 27 में जीत मिली।

4. स्टीव वॉ : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टीव वॉ का नाम हैं। इन्होने 106 मैचों में वनडे टीम की कमान की। जिसमें  67 में जीत मिली। जबकि 57 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी की, जिसमें से टीम ने 41 में  जीत दर्ज की।

5. ग्रीम स्मिथ:  ग्रीम स्मिथ ने 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से उन्होंने 53 में जीत हासिल की। वहीं 150 वनडे मैचों में 92 में जीत हासिल की। सफल कप्तानों के इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के गरीम स्मिथ पांचवे नंबर पर हैं।

0 comments:

Post a Comment