उत्तर प्रदेश के सभी गांव होंगे हाईटेक, मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार राज्य के सभी गांवों को हाईटेक बनाने जा रही हैं। इसके लिए राज्य के सभी गांवों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।

खबर के अनुसार गांवों तक डिजिटल माध्यम से सुविधाओं का लाभ देने के लिए सस्ती ब्राडबैंड कनेक्टिविटी देने की योजना तैयार की जा रही हैं। राज्य के सभी गांवों में बहुत जल्द ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से लोगों को हाईस्पीड इंटरनेट दिया जायेगा।

आपको बता दें की भारतनेट परियोजना के तहत इन कामों को पूरा करने के लिए यूपी, केंद्र व संचार मंत्रालय के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। बहुत जल्द यूपी कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य के सभी जिलों में यह काम शुरू कर दिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के ग्राम पंचायतों में 58545 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है। वहीं दूसरे चरण में कनेक्टिविटी वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बहुत जल्द गांव के लोगों को भी हाईस्पीड इंटरनेट का लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment