पटना : बिहार में जातीय गणना का रास्ता साफ, सर्वदलीय बैठक में फैसला

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में जातीय गणना का रास्ता साफ हो गया हैं। राज्य में जातीय गणना कराने को लेकर सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने इस पर सहमति जताई है।

खबर के अनुसार सर्वदलीय बैठक में ये फैसला लिया गया हैं की सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की गणना की जाएगी। इसके लिए बिहार कैबिनेट के पास प्रस्ताव लाया जायेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे राज्य में लागू किया जायेगा।

बता दें की कैबिनेट में प्रस्ताव लाये जानें के बाद समय सीमा और गणना की तिथि को सार्वजनिक किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है की सर्वसम्मति से यह निर्णय हो गया कि बिहार में जाति आधारित गणना की जाएगी। 

उन्होंने कहा की जाति आधारित गणना से यह पता चलेगा कि कौन गरीब है और कौन क्या है। जाति आधारित गणना कराने का मकसद लोगों को आगे बढ़ाना है तथा सही लोग के पास विकास की योजनाओं को पहुंचाना हैं। इससे राज्य के विकास में भी तेजी आएगी।

0 comments:

Post a Comment