मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक राज्य के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में आंधी-बारिश की संभावना बनी रहेगी।
आपको बता दें की राज्य के इन जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ इन जिलों के कुछ स्थान पर गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिरने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक की मानें तो बिहार में अभी प्री-मानसून की बारिश हो रही हैं। लेकिन जल्द ही राज्य में मानसून भी प्रवेश कर जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने ख़राब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की हैं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment