पटना : बिहार में जमीन सर्वे व बंदोबस्त कार्यक्रम को लेकर बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सभी जिलों में जमीन सर्वे व बंदोबस्त कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसको लेकर बिहार कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया हैं।

खबर के अनुसार सरकार ने राजस्व मानचित्रों और खतियान को अपडेट करने के लिए बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम को दो साल तक के लिए बढ़ा दिया है। यह कार्यक्रम राज्य में 31 मार्च, 2024 तक जारी रखा जायेगा।

बता दें की जमीन सर्वे के दौरान सरकार लोगों के जमीन का खतियान और नक्शा अपडेट कर रही हैं। जीवित रैयत के नाम से जमीन का खतियान तैयार किया जा रहा हैं। इसके लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में 8802 कर्मियों को तैनात किया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने इस योजना के तहत कार्यरत 8802 कर्मियों की सेवा को भी दो साल के लिए विस्तार किया हैं। राज्य में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के लिए 880 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च होंगे। इसपर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी हैं।

0 comments:

Post a Comment