दिल्ली में घर-मकान खरीदना होगा महंगा, प्रॉपटी ट्रांसफर ड्यूटी में बढ़ोत्तरी

न्यूज डेस्क: दिल्ली में घर-मकान खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में घर-मकान खरीदना अब महंगा होने वाला हैं। क्यों की  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर ड्यूटी एक प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें की दिल्ली नगर निगम के इस फैसले के बाद दिल्ली में प्रॉपटी खरीदना महंगा को जाएगा और लोगों को पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। मंगलवार को हुई एक बैठक में ट्रांसफर ड्यूटी में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया हैं।

खबर के अनुसार ट्रांसफर ड्यूटी में बढ़ोत्तरी होने पर पुरुषों के लिए ट्रांसफर ड्यूटी चार प्रतिशत और महिलाओं के लिए तीन प्रतिशत हो जायेगा। इस बढ़ोत्तरी को लेकर जो प्रस्ताव लाया गया था उस प्रस्ताव को एसओ (विशेष अधिकारी) ने मंजूरी दे दी हैं। 

आपको बता दें की वर्तमान समय में दिल्ली में प्रॉपटी की खरीद बिक्री पर ट्रांसफर ड्यूटी पुरुषों के लिए तीन प्रतिशत और महिलाओं के लिए दो प्रतिशत है। लेकिन नया नियम लागू होने के बाद ट्रांसफर ड्यूटी में एक फीसदी की वृद्धि हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment