IDBI बैंक में 1544 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बैंक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार IDBI बैंक में 1544 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई को नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : IDBI बैंक ने  एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के 1544 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता ; इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु सीमा : एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 21 वर्ष से कम 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार IDBI बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से होगा। 

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IDBI बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : idbibank.in

आवेदन की तिथि : 3 जून से 17 जून तक।

0 comments:

Post a Comment