खबर के अनुसार इन सड़कों को चौड़ी करने ने लिए एनएच को डीपीआर बनाने को कहा गया है। बहुत जल्द इन सड़कों का डीपीआर तैयार किया जायेगा। आपको बता दें की सड़क परिवहन मंत्रालय की वार्षिक कार्ययोजना में इन सड़कों को शामिल गया हैं।
गोरखपुर के इन चार सड़कों को चौड़ीकरण करने से यहां के लोगों को बहुत फायदा होगा। साथ ही साथ सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन नहीं होगी। साथ ही साथ लोगों का आवागवन और भी सुगम हो जायेगा। धन मिलने पर इन सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
गोरखपुर में चार सड़कें होंगी 10 मीटर चौड़ी, जानें कौन-कौन?
महराजगंज जनपद वाली सड़क, मार्ग संख्या 328 हैं। यह करमैनीघाट से परतावल तक जाती है। इसे 10 मीटर चौड़ा किया जायेगा, इसकी लंबाई 39 किलोमीटर है।
पीलीभीत से बिहार वार्डर पनियहवां तक जानें वाली सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 है। इस मार्ग पर 33 किलोमीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा।
महराजगंज जनपद में फरेंदा कस्बे में एक बाईपास का निर्माण एनएच द्वारा कराया जाएगा जो फोरलेन होगा।
महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी से नेपाल बार्डर तक एक सड़क का निर्माण एनएच द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क भी फोरलेन होगा।

0 comments:
Post a Comment