लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं समेत इन जिलों में बनेंगे 3 सड़क और 50 फ्लाईओवर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं समेत कई जिलों में 3 सड़क और 50 से अधिक फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के इन जिलों को अगले तीन वर्षों में कई बड़ी सड़कों की सौगात दी हैं। दस हजार करोड़ रुपए की लगत से इन सभी नई सड़कों का निर्माण किया जायेगा। इससे यूपी के लोगों का आवागवन सुगम होगा।

उत्तर प्रदेश में इन 3 सड़क और 50 फ्लाईओवर का होगा निर्माण। 

बरेली से बदायूं तक 68 किलोमीटर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।

मुरादाबाद से काशीपुर उत्तरखंड तक 87 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जायेगा। 

बरेली से सितारंगज तक वाया पीलीभीत 70 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जायेगा।

लखीमपुर खीरी से लखनऊ रिंगरोड तक 220 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह सड़क छह चरणों में बनेगा।

लखीमपुर खीरी के पलिया से लखनऊ तक 50 से अधिक फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इसमें शाहजहांपुर, हरदोई के प्रमुख बाजारों में जाम नहीं लगेगा। वहीं बरेली-बदायूं सड़क में पांच आरओबी बनाया जायेगा। जबकि बरेली पश्चिमी बाइपास का भी निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment