जमुई, मुंगेर, लखीसराय, नवादा समेत 8 जिलों की स्थिति बेहद खराब, किसान हो रहे चिंतित

न्यूज डेस्क: बिहार में सामान्य से कम बारिश होने के कारण राज्य के कई जिलों के किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सूखे के कारण बिहार के जमुई, मुंगेर, लखीसराय, नवादा समेत 8 जिलों की स्थिति बेहद खराब हैं।

एक रिपोर्ट के की मानें तो बिहार के जमुई, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद एवं अरवल में बारिश नहीं होने के कारण खेत खाली पड़े हैं। इन जिलों में अभी तक 25 प्रतिशत से भी कम धान की रोपनी हो पाई है, जो बेहद चिंताजनक हैं।

बता दें की बिहार के दस जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा, किंतु दस अन्य जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम धान की रोपनी हो पाई है। किसान बताते हैं की सावन के अंत तक धान की रोपनी पूरी हो जाती हैं। लेकिन इस साल कई किसानों ने अभी तक धान की रोपनी शुरू भी नहीं की हैं।

जानकार बताते हैं की अगले एक सप्ताह में अंदर बिहार में भारी बारिश नहीं हुई तो इस साल कई जिलों में सूखे जैसे हालात बन जाएंगे और किसानों को अकाल का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कृषि विभाग राज्य में सूखे के हालात पर नजर बनाये हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment