खबर के अनुसार यूपी सरकार राज्य में यूनिवर्सल लर्नर पासपोर्ट की व्यवस्था करने जा रही है। इसके तहत सरकार अब छात्रों की पढ़ाई की पूरी ट्रैकिंग करेगी। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद राज्य में कोई भी व्यक्ति फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी नहीं कर पायेगा।
आपको बता दें की इस व्यवस्था के तहत ‘डिजिटल तिजोरी’ में सभी प्रमाणपत्र व अंकपत्र संस्थान स्तर से अपलोड होंगे। वहीं इन प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए विभिन्न बोर्डों या फिर विश्वविद्यालयों को नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी डिजिटल तिजोरी से ही होगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश में कई लोग बोर्डों या फिर विश्वविद्यालयों से सांठगांठ करके फर्जी प्रमाणपत्र का सत्यापन करा लेते हैं। लेकिन सरकार के इस नई व्यवस्था से अब ऐसा नहीं हो पायेगा और छात्रों के पढ़ाई की पूरी ट्रैकिंग डिजिटल माध्यम से होगी।

0 comments:
Post a Comment