पटना, भागलपुर, रोहतास, पूर्णिया समेत 31 जिलों में मिले 180 कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, भागलपुर, रोहतास, पूर्णिया समेत 31 जिलों में कोरोना के 180 नए मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं। 

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,19,936 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। इसमें 180 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1307 हो गई हैं। इस दौरान 273 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

आपको बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा पटना में कोरोना के 76 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रोहतास में 8 और पूर्णिया में 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

गया में 8, खगड़िया में 5, मधुबनी में 4, मुजफ्फरपुर में 8, नालंदा में 4, सारण में 4, सुपौल में 9 और वैशाली में 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कोरोना के नए मामले सामने आये हैं। इसलिए आप सावधान रहें और घर से निकलने के दौरान मास्क लगाए।

0 comments:

Post a Comment