बांदा, हमीरपुर, इटावा और उरई के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बढ़ जैसे हालात उत्पन हो गए हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से बांदा, हमीरपुर, इटावा और उरई के कई गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा हैं। 

खबर के अनुसार यमुना, बेतवा और चंबल नदियां उफान पर बह रही हैं। जिसके कारण बांदा के निचले इलाकों के गांवों को खाली करने का निर्देश दिया गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा हैं और लोग परिवार व सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की शरण ले रहे हैं।

वहीं उरई में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिससे जिले के माधौगढ़, कुठौंद व रामपुरा ब्लाक के कई गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं बिलौड़, सुल्तानपुरा, जखेता जैसे गांवों में भी बाढ़ का पानी तेजी के साथ घुसने लगा हैं।

यूपी के इटावा में चंबल नदी में बाढ़ ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। चंबल नदी खतरे के निसान से ऊपर बह रही हैं। जिसके कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया हैं।  बाढ़ में डूबे गांवों में त्राहि-त्राहि के हालत हैं और लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 

वहीं हमीरपुर में यमुना बेतवा संगम के निकट बसे मोहल्लों में जलभराव हो रहा है। साथ ही साथ कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की टीम एक्टिव हो गयी हैं तथा गांवों के लोगों से राहत शिविरों में पहुंचने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment