आपको बता दें की मंगलवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में डेंगू के 111 मरीज मिले हैं। इसमें पटना के 65 मरीज हैं। पटना के अजीमाबाद में डेंगू के तीन, पाटलिपुत्रा में आठ, बांकीपुर में एक, नूतन में 14 और पटना सिटी में एक मरीज मिले हैं।
खबर के अनुसार जब किसी व्यक्ति को डेंगू हो जाता हैं तो उसे तेज बुखार, शरीर और सिर में दर्द, आंखों के पीछे असहनीय दर्द, बदन में लाल चकता जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर किसी व्यक्ति में ऐसा लक्षण दिखे तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए और डेंगू की जांच करानी चाहिए।
बिहार के इन अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती :
जीएमसीएच में डेंगू के 04 मरीज भर्ती।
जीएमसीएच में डेंगू के 03 मरीज भर्ती।
पीएमसीएच में डेंगू के 14 मरीज भर्ती।
एनएमसीएच में डेंगू के 28 मरीज भर्ती।
डीएमसीएच में डेंगू के 09 मरीज भर्ती।
एएनएमसीएच में डेंगू के 02 मरीज भर्ती।
एसकेएमसीएच में डेंगू के 06 मरीज भर्ती।
बीएमआईएमएस में डेंगू के 37 मरीज भर्ती।
आईजीआईएमएस में डेंगू के 20 मरीज भर्ती।
जेएलएनएमसीएच में डेंगू के 31 मरीज भर्ती।
जेएनकेटीएमसीएच में डेंगू के 02 मरीज भर्ती।

0 comments:
Post a Comment