पटना में इस रोड पर चलने के लिए देना होगा टोल टैक्‍स

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के जेपी गंगा पथ पर चलने वाले गाड़ियों को अब टोल टैक्स देना होगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इसपर टोल प्लाजा लगाया जायेगा।

खबर के अनुसार जेपी गंगा पथ पर राजापुर के निकट टोल प्लाजा का निर्माण चल रहा है। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद इस सड़क से गुजरने वाली व्यावसायिक निजी और स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स देना होगा। 

आपको बता दें की आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) से सरकार ने इस पथ के निर्माण के लिए करीब 2500 करोड़ रुपये कर्ज लिया है। इस कर्ज की वसूली के लिए इस सड़क पर टोल प्लाजा लगाया जायेगा और लोगों से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार जेपी गंगा पथ पर चलने वाली व्यावसायिक, निजी और स्थानीय नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग टैक्स का निर्धारित किया जायेगा। इसके लिए सरकार के द्वारा जल्द ही टोल टैक्स नीति बनाई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment