खबर के अनुसार बिहार के सुपौल, अररिया, भागलपुर, सारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर, नवादा, गया, मधुबनी, सीतामढ़ी, बांका और मुजफ्फरपुर जिले में शामिल नौ सड़कों को दो मीटर चौड़ीकरण किया जायेगा। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से ऋण ली जाएगी।
बता दें की इन सड़कों को चौड़ीकरण करने को लेकर जल्द ही मंजूरी मिल सकती हैं। मंजूरी मिलने के बाद इसका टेंडर जारी किया जायेगा। इन सभी सड़कों का निर्माण बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड की देखरेख में किया जायेगा।
भागलपुर, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बांका समेत 13 जिलों की सड़कें होगी चौड़ी?
बक्सर जिले में ब्रह्मपुर-कुरानसराय-इतारही-उजियारपुर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
भाेजपुर जिले में करीब 32 किलोमीटर लंबी आरा-एकौना-खैरा सहार सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी।
सारण और सीवान जिले में करीब 71.6 किमी लंबी मांझी-दरौली गुठनी सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी।
मधुबनी जिले में करीब 41.1 किमी लंबी मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी।
मुजफ्फरपुर जिले में आथर-बभनगांवा के बीच बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल और एप्रोच रोड बनाया जायेगा।
सीतामढ़ी और मधुबनी जिले में करीब 51.35 किमी लंबी सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी।
बांका और भागलपुर जिले में करीब 58 किमी लंबी धौरैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी।
सुपौल और अररिया जिले में करीब 53 किमी लंबी सड़क (एसएच-92) की चौड़ाई गणपतगंज से परवा पथ तक बढ़ायी जायेगी।
नवादा और गया जिले में एनएच-82 वनगंगा-जेठियन-गहलोर-भिंडस (करीब 41.6 किमी लंबाी) सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी।

0 comments:
Post a Comment