खबर के अनुसार बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन पूरा करते ही विराट कोहली ने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड महिला जयवर्धने के नाम था।
आपको बता दें की श्रीलंकाई के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1,016 रन बनाए थें। वहीं विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 22 पारियों में 24 मैचों में 83.41 की औसत से 1,001 रन बनाए थें। विराट बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64 रन बनाये हैं।
वहीं विराट कोहली के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। अभी तक रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में 921 रन बनाये हैं। रोहित बहुत जल्द एक हजार रन बनाने वालों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment