पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा समेत 25 शहरों के बीच चलेगी नई बसें

न्यूज डेस्क: बिहार में बस से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा समेत 25 शहरों के बीच नई बसें चलाई जाएगी। इसको लेकर परिवहन विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार यात्रियों को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन शहरों के बीच नई बसें चलाने का निर्णय लिया गया हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पीपीपी मोड में राज्य के इन शहरों के बीच बस चलाने का फैसला किया हैं। 

आपको बता दें की इन शहरों के बीच बस सेवा शुरू होने से बस यात्रियों को काफी फायदा होगा और बस से यात्रा करने में उन्हें ज्यादा भाग दौड़ करने की ज़रूरत नहीं होगी। साथ ही साथ यात्रियों को इस रूट पर आसानी से बस मिलेगी।

पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा समेत 25 शहरों के बीच चलेगी नई बसें?

पटना से नवादा के लिए चार बसें चलेगी। 

मधुबनी से पटना के लिए पांच बसें चलेगी।

पटना से सीतामढ़ी के बीच 11 बसें चलेगी।

लहेरियासराय से पटना के लिए चार बसे चलेगी। 

नवादा से बिहारशरीफ के लिए आठ बसें चलेगी।  

पटना से पूर्णिया, पटना से निर्मली, पटना से दरभंगा, पटना से पाली के लिए दो-दो बसें चलेगी। 

बेला से पटना, बेलाव से पटना, कुबड़ी से पटना, कौआकोल से मुंगेर के बीच एक-एक बसें चलेगी। 

चेनारी से पटना, समस्तीपुर से पटना, पूर्णिया से बेगूसराय, घोघरडीहा से पटना के बीच एक-एक बसें चलेगी।

पूर्णिया से रूपौली, किशनगंज से टेढ़ागाछ, पटना से अरेराज और मुजफ्फरपुर से देवरिया के बीच दो-दो बसें चलेंगी। 

सहार से पटना, सुपौल से पटना, परसौनी से पटना, पटना से सासाराम और झंझारपुर से पटना के बीच एक-एक बसें चलायी जायेंगी

0 comments:

Post a Comment