हालांकि ये राशि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को दिया जाता हैं। इस जाति के छात्रों को 10वीं में फर्स्ट डिवीजन पर 10 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं SC और ST वर्ग के छात्रों को सेकंड डिवीजन पास होने पर भी 8000 रुपए दिए जाते हैं।
आपको बता दें की बिहार में छात्र अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें। इसके लिए सरकार के द्वारा ये आर्थिक मदद दी जाती हैं। मुख्यमंत्री बालक बालिक प्रोत्साहन योजना का लाभ बिहार के सभी वर्गों के छात्र छात्राओं को मिलता हैं। लेकिन एससी और एसटी के लिए कुछ विशेष प्रबधन अलग से किये गए हैं।
मुख्यमंत्री बालक बालिक प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को बिहार का स्थाई निवासी होनी अनिवार्य हैं। साथ ही साथ छात्र बिहार राज्य बोर्ड से दसवीं पास हो और अविवाहित हो, तभी वो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment