खबर के अनुसार लखनऊ में महिलाओं से लेकर बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए 589 आशा की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। शहरी क्षेत्र में आठ नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 52 हेल्थ पोस्ट सेंटर पर आशाओं की तैनाती की जाएगी।
आपको बता दें की नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आप आशा की भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही साथ आशा कर्मी के पद पर भर्ती हो सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आशा को तय धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
वहीं आशा कर्मियों को प्रसव व टीकाकरण आदि के लिए लोगों को प्रेरित करने पर तय धनराशि अलग से दी जाएगी। बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण, फैमली प्लानिंग, गर्भवती महिलाओं की सेहत आदि का ध्यान रखने के लिए भी राशि मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment