लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत 75 जिलों के छात्र पढ़ेंगे NCERT की किताब

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत 75 जिलों के छात्र अगले शैक्षिक सत्र वर्ष 2023-24 से NCERT की किताब पढ़ेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2023-24 से कक्षा एक से कक्षा तीन तक के छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। जबकि वर्ष 2024-25 में कक्षा चार से कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

वहीं वर्ष 2025-26 से कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को भी एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। अभी वर्तमान समय में यहां राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की पुस्तकें पढ़ाई जाती हैं। लेकिन इसके पाठ्यक्रम में बदलाव करने की तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की यूपी सरकार राज्य के स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम को लागू करने की योजना बना रही हैं। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार किया जाएगा। जल्द ही प्रदेशभर के शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment