खबर के अनुसार पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने अपर समाहर्ता केडी प्रौज्जवल के नेतृत्व में डिजिटल सर्वे कराने को लेकर एक टीम गठित किया हैं। यह टीम निर्धारित समय सीमा के अंदर खासमहल जमीन का डिजिटल सर्वे करेगी।
आपको बता दें की जिलाधिकारी द्वारा इस गठित टीम में वरीय अधिकारी के साथ अमीन, राजस्व कर्मचारी, राजस्व पदाधिकारी को भी शामिल किया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद अवैध कब्जा को हटाया जायेगा और गलत ढंग से बिक्री की गई जमीन की जमाबंदी रद्द की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल 813. 35 एकड़ खासमहल की जमीन हैं। लेकिन इसमें से कितना जमीन सरकार के पास हैं और कितना अतिक्रमित हैं इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन सर्वे के बाद ये आंकड़ा उपलब्ध हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment