लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत 75 जिलों में बनेंगे सिविल डिफेंस इकाई

न्यूज डेस्क: लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत 75 जिलों में सिविल डिफेंस इकाइयां गठित की जाएगी। इसको लेकर योगी सरकार के द्वारा तैयारी शुरू हो गई हैं। बता दें की समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन इकाइयों का गठन किया जायेगा।

खबर के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के 27 जिलों में सिविल डिफेंस इकाइयां गठित हैं। राज्य के सभी 75 जिलों तक इसका विस्तार किया जायेगा। इस सिविल डिफेंस इकाइयां गठित होने से उत्तर प्रदेश में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में जेल मैनुअल में बदलाव कर ओपन जेल और हाई सिक्योरिटी जेल भी बनाए जाएंगे। कुछ दिन पहले ही यूपी कैबिनेट की बैठक में जेल सुधारों को लेकर कई तरह से बड़े फैसले लिए हैं और इसके कई तरह के सुधार करने के निर्देश दिए थें। 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में फायर एंड इमरजेंसी बिल भी बनाया जाएगा। केंद्र सरकार के मॉडल बिल ऑन मेंटेनेंस ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विस-2019 की तर्ज पर राज्य के मॉडल फ़ायर एन्ड इमरजेंसी बिल तैयार किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment