खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2022 के तहत कारीगरों व दस्तकारों को अपने हुनर को और ज्यादा निखारने के लिए 6 दिन की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही साथ सरकार के द्वारा आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराया जायेगा।
आपको बता दें की इस योजना के तहत सरकार दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये की मदद करेगी। इसका लाभ लेकर कारीगरों व दस्तकार अपने जिले में उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए यूपी सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, कुशल कारीगर श्रेणी का प्रमाण पत्र, बैंक खाता, फोटो और मोबाइल नंबर।

0 comments:
Post a Comment