यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा की हवा हुई खतरनाक

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं। प्रदूषण के लेवल में वृद्धि होने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में प्रदूषण का लेवल रेड जोन में चला गया हैं। गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 400 से ऊपर रिकॉड किया गया हैं। जो इंसान के लिए खतरनाक हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 300 के पार दर्ज किया गया हैं। इसके अलावे उत्तर प्रदेश के अन्य कई जिलों में वायु की गुणवत्ता 200 के पार रिकॉर्ड की गई हैं जो भी अच्छी नहीं हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जब किसी शहर में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 100 के पार चला जाए तो उस शहर की हवा को खराब माना जाता हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता का लेवल रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं।

यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा की हवा हुई खतरनाक?

गाजियाबाद के लोनी में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 409 दर्ज किया गया। 

लखनऊ के लालबाग में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 365 दर्ज किया गया। 

नोएडा के सेक्‍टर 62 में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 471 दर्ज किया गया।

कानपुर के नेहरू नगर में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 437 दर्ज किया गया। 

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 335 दर्ज किया गया।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थर्ड में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 458 दर्ज किया गया। 

आगरा के सेक्‍टर 38 आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (एक्‍यूआई) 309 दर्ज किया गया। 

0 comments:

Post a Comment