पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में शुरू होगी कड़ाके की ठंड

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर के दूसरे सप्ताह से बिहार के पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में कड़ाके ठंड शुरू हो जाएगी। इसलिए आप ठंड की तैयारी कर लें। 

खबर के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया हैं। सुबह के समय कोहरे की स्थिति भी बनने लगी हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह में यहां का तापमान अचानक से गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। 

आपको बता दें अभी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में कमी आएगी। हालांकि अगले पांच से छह दिन तापमान सामान्य रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा ठंड रहेगी। इसलिए अगर आप बिहार में रहते हैं तो आप गर्म कपड़े निकाल लें। अभी बुधवार को गया में सबसे कम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment