दरअसल बीते मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12523 प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आने की घोषणा कराई गई थी। यात्रीगण फुटओवर ब्रिज से 4 नंबर प्लेटफॉर्म तक जा रहे थें। कई यात्री 4 नंबर प्लेटफॉर्म तक चले गए थें।
इसी दौरान ट्रेन को प्लेटफॉर्म बदलकर चार से तीन नंबर पर कर दिया गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। साथ ही साथ तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर जानें के लिए यात्रियों में आनन-फानन दिखाई देने लगा। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या चार पर एक ही ओवरब्रिज चालू है जिससे लोगों को काफी परेशानी होने लगी।
रेलवे ने इसी को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही साथ इस घटना को लेकर जांच के भी आदेश दिए गए। बता दें की प्लेटफॉर्म बदले जाने के बाद इस ट्रेन को यहां 10 मिनट अधिक देर तक रोका गया।

0 comments:
Post a Comment