गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 को नतीजे

न्यूज डेस्क: गुजरात चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैं। चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी हैं।गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान कराया जायेगा।

CEC राजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है की गुजरात में इस साल 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान कराया जायेगा। वहीं 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में 51,782 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

आपको बता दें पहले चरण में 1 दिसंबर को प्रदेश के 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। जबकि दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग के द्वारा सभी तरह की तैयारी को पूरा कर लिया गया हैं।

पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 5 नवंबर को जारी किया जायेगा। जबकि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगा। अधिसूचना जारी होने के बाद गुजरात चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment