गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर से मुंबई के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दिवाली छठ पर घर आये लोगों को मुंबई जानें में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। क्यों की यूपी के अलग-अलग शहरों से मुंबई जानें वाली सभी ट्रेनों के टिकट फूल चल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं।

खबर के अनुसार नौ और 10 अक्टूबर को रेलवे ट्रेन नंबर 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा पूजा स्पेशल का संचालन करेगा। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई के बांद्रा को जाएगी। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप फटाफट टिकट बुक कर लें।

ट्रेन नंबर 05053 : गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन नौ नवंबर को गोरखपुर से सुबह 4:10 बजे खुलेगी और खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, कानपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी , बोरीवली होते  हुए अगले दिन शाम चार बजे बांद्रा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05054 : बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन बांद्रा से 10 नवंबर को शाम 7:25 बजे चलकर अगले दिन रात एक बजे ऐशबाग होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।  यह ट्रेन अपने निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment