आपको बता दें कोरोना महामारी के कारण गया एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन करीब दो साल से बंद था। लेकिन अब यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन शुरू किया जा रहा हैं। अबतक दो देशों के लिए विमान सेवा बहाल कर दिया गया हैं।
खबर के अनुसार म्यांमार नेशनल एयरवेज का विमान सप्ताह में चार दिन यंगून से गया एयरपोर्ट के लिए आवाजाही करेगा। यह विमान दोपहर बाद 1:25 बजे गया एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहीं गया एयरपोर्ट से थाइलैंड के बैंकॉक के लिए दो कंपनियों के विमान उड़ान भर रहे हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है की आने वाले दिनों में गया से वियतनाम तथा गया से भूटान के लिए भी विमानों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर जल्द ही शेड्यूल जारी किया जायेगा और फिर विमान का संचालन होगा।

0 comments:
Post a Comment