रक्तदान : ब्लड ग्रुप से जानें कौन किसे दे सकता है खून

नई दिल्ली :  रक्तदान को महादान कहा जाता हैं। देशभर में कई जगहों पर शिविर लगाकर रक्तदान किया जाता हैं। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा हैं वो ब्लड डोनेट कर सकता है। हालांकि उनका शरीर स्वास्थ्य और वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा होना चाहिए।

विज्ञान के अनुसार रक्तदान करना इंसान के लिए लाभकारी साबित होता हैं। इससे इंसान की सेहत भी अच्छी रहती हैं। वहीं दान किये गए ब्लड से कई लोगों की जिंदगी भी बचाई जाती हैं। इसलिए लोगों को समय-समय पर रक्त दान करनी चाहिए। 

हालांकि बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होता हैं की किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति किस व्यक्ति को अपना ब्लड दे सकता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

ब्लड ग्रुप से जानें कौन किसे दे सकता है खून?

ब्लड ग्रुप A+ : A+ या AB+ को ब्लड दे सकता हैं।

ब्लड ग्रुप A- : A-, A+, AB- या AB+ को ब्लड से सकता हैं।

ब्लड ग्रुप B+ : B+ या AB+ को ब्लड दे सकता हैं।

ब्लड ग्रुप B- : B-, B+, AB- या AB+ को ब्लड दे सकता हैं।

ब्लड ग्रुप O+ : A+, B+, O+ या AB+ को ब्लड दे सकता हैं।

ब्लड ग्रुप O- : यूनिवर्सल डोनर्स। 

ब्लड ग्रुप AB+ : AB+ (यूनिवर्सल रिसीवर) 

ब्लड ग्रुप AB- : AB+ या AB- को ब्लड दे सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment