लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, प्रयागराज, बांदा में डेंगू का आतंक

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, प्रयागराज, बांदा में डेंगू का आतंक बना हुआ हैं। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर हैं। 

खबर के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में 42 लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए थे। वहीं मुरादाबाद जिले के अलग-अलग हिस्से से डेंगू के कई नए मरीज मिले हैं। जिससे यहां डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 107 के पार पहुंच गई है।

वहीं प्रयागराज में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से गुरुवार को 76 हाट स्पाट चिन्हित किया गया हैं। इन इलाकों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा हैं। 

बांदा जिले में अब तक बुधवार को तीन और डेंगू के नए मरीज मिले हैं। जिससे आंकड़ा 30 पहुंच गया है। यहां भी डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। वहीं मेरठ में गुरुवार को डेंगू के सात नए मरीज आए हैं, जिससे यहां डेंगू मरीजों की संख्या 98 हो गई हैं।

0 comments:

Post a Comment