गोरखपुर में इन लोगों को 24 महीने तक इंटरनेट फ्री

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में हर घर कैमरा लगाने के अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत आप अगर अपने घर में कैमरा लगाते हैं तो आपको मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। 

खबर के अनुसार एडीजी अखिल कुमार की पहल पर एक कंपनी त्रिनेत्र मित्र को मुफ्त में इंटरनेट सेवा देने का ऐलान किया हैं। गोरखपुर में घर पर कैमरा लगाकर त्रिनेत्र मित्र बनने वाले नागरिक को एक महीने तक फ्री में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। 

वहीं छह लकी विजेताओं को कंपनी की ओर से एक साल यानि की 12 महीने मुफ्त में इंटरनेट सेवा का लाभ मिलेगा। जबकि एक लकी विजेता को दो साल यानि की 24 महीने तक फ्री इंटरनेट दिया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें की कंपनी की ओर से हर त्रिनेत्र मित्र को 3 माह के लिए 112 एमबीपीएस का अनलिमिटेड इंटरनेट बिल्कुल फ्री मिलेगा।  अगर आप भी अपने घर में कैमरा लगाना चाहते हैं तो आप इंट्रेस्टेड नागरिक कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008891178 पर संपर्क कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment